अमित अध्यक्ष, मनोज बने उत्तरायणी समिति के महासचिव , कमलेश बिष्ट के सिर सजा कोषाध्यक्ष का ताज, दूसरा पैनल सिरे से हारा

-एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रहा दूसरा पैनल

एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रहा दूसरा पैनल

बरेली। उत्तरायणी जनकल्याण समिति के चुनाव में अमित पंत ने अध्यक्ष और मनोज पांडेय ने महासचिव के पद पर जीत दर्ज की। कमलेश बिष्ट के सिर ताज सजा। उत्तराखंड के लोगों ने चुनाव में उतरे दो पैनलों में से एक पैनल के प्रत्याशियों को सिरे से जिता दिया। दूसरा पैनल एक भी सीट नहीं बचा पाया।

अमित अध्यक्ष, मनोज बने उत्तरायणी समिति के महासचिव , कमलेश बिष्ट के सिर सजा कोषाध्यक्ष का ताज, दूसरा पैनल सिरे से हारा
अमित अध्यक्ष, मनोज बने उत्तरायणी समिति के महासचिव , कमलेश बिष्ट के सिर सजा कोषाध्यक्ष का ताज, दूसरा पैनल सिरे से हारा

उत्तरायणी जनकल्याण समित के चुनाव में कुल 140 लोगों ने मतदान किया। शाम पांच बजे घोषित हुए चुनावी नतीजों में अमित पंत अध्यक्ष पद पर 74 वोट लेकर जीत गए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भवानी दत्त जोशी को केवल 67 वोट ही मिले।

महासचिव पद पर मनोज पांडेय ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। मनोज पांडेय को 92 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी योगेन्द्र जोशी को केवल 48 वोट ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंदी मुकुल मोहन त्रिपाठी को 14 वोट से हरा दिया। कमलेश को 76 वोट मिले जबकि मुकुल कुल 62 वोट ही ले पाए।

जीत के बाद मनोज पांडेय और उनकी टीम ने गाजे-बाजे के जुलूस निकाला। मेयर डॉ़ उमेश गौतम ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। उत्तरायणी में यह उलटफेर बेहद अहम माना जा रहा है। इस चुनाव को लेकर समिति के लोगों के बीच लंबे समय से खेमेबंदी चल रही थी।