अशोक चौधरी बने नॉर्थ इंडिया चेयरमैन

अशोक चौधरी का सम्मान समारोह किया गया

बरेली । इंडो बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन यूपी के तत्वाधान में भास्कर हॉस्पिटल नियर मिनी बाईपास पर नवनिर्वाचित आईबीएफए नॉर्थ इंडिया चेयरमैन अशोक चौधरी का सम्मान समारोह किया गया। साथ ही मनमोहन सिंह तनेजा बरेली मंडल उपाध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ और पिंटू बरेली मंडल चेयरमैन , शमशुल हसन तहसील बहेड़ी चेयरमैन एवं जिला चेयरमैन अब्दुल परवेज का सम्मान समारोह किया गया।

  अशोक चौधरी बने नॉर्थ इंडिया चेयरमैन
अशोक चौधरी बने नॉर्थ इंडिया चेयरमैन

आईबीएफए के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान के द्वारा संगठन द्वारा जारी प्रमाण पत्र एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला बनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में डॉक्टर ओ. पी. भास्कर, आलम सिद्दीकी, शेखर लाल गुप्ता, सुमित बालाजी, मुस्ताक अली, मोहम्मद कमर, दानिश रजा, अरहान अहमद, मोहम्मद शमी, राजन चंद्रवंशी, नमन तनेजा, संतोष कुमार, अरविंद गंगवार, अनुज सक्सेना , पारुल सक्सेना आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।