उप्र कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया

कार्यकर्ताओं ने प्रमोद पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय , प्रांतीय अध्यक्ष अनिल देव त्यागी के लखनऊ से बरेली आगमन पर नकटिया पुल, एवं सैटेलाइट चौराहा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव मोहम्मद हसन, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष मुस्ताक गद्दी के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रमोद पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया । स्वागत के उपरांत पूरा काफिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ शहर मे आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ स्वागत कार्यक्रम में मोहम्मद हसन के साथ शाकिर अंसारी, नबी अहमद, अशरफ खान, छुट्टन, डॉक्टर मुनाजिर, विनोद सक्सेना, विकास सक्सेना, वसीम अकरम,आदि मौजूद रहे।