कैबिनेट मंत्री के आने से पूर्व निकाली मोटरसाइकिल रैली

बरेली में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई

बरेली । कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद का आगवन बरेली मण्डल में हो रहा है। उसी तैयारी में आज जिला बरेली में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईश्वर दयाल कश्यप प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी, बदन सिंह कश्यप मण्डल उपाध्यक्ष, लालता प्रसाद कश्यप जिला अध्यक्ष, गनेश कश्यप जिला अध्यक्ष RNEP, अशोक कश्यप महानगर अध्यक्ष, राजकुमार बाबा , धर्मपाल कश्यप जिला संयोजक, सिद्धार्थ वर्मा जिला अध्यक्ष संगठन, विनय कुमार कश्यप जिला अध्यक्ष आईटी सेल, हेमंत कुमार जिला अध्यक्ष द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी, रामचंद्र कश्यप जी जिला प्राचार मंत्री, नत्थू लाल कश्यप जिला महासचिव, नन्हेलाल कश्यप , प्रेमचन्द कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष महगवां, सुरेंद्र कश्यप , विलायती कश्यप व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।