बरेली । बाबूराम धर्मशाला छत्रपति शिवाजी नगर बरेली में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में चौथे दिन विघ्नहर्ता गणपति बप्पा के दरबार में विविध प्रकार की झांकियां का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भगवान भोलेनाथ माता पार्वती श्री कृष्ण जी एवं सुदामा की स्वरूप में कलाकारों ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया आज के इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अरुण कुमार एवं बरेली के महापौर डॉक्टर उमेश गौतम महानगर अध्यक्ष भाजपा अधीर सक्सेना उप महापौर सर्वेश रस्तोगी व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा आदि नेताओं ने भगवान गणपति बप्पा की महाआरथी की एवं प्रसाद ग्रहण किया
संस्था के अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अरुण कुमार एवं बरेली के महापौर डॉक्टर उमेश गौतम उपमहापौर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सर्वेश रस्तोगी को विघ्नहर्ता गणपति बप्पा के दरबार में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया संस्था के कार्य समिति सदस्य अनमोल रस्तोगी ने बताया 23 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से भगवान श्री गणेश जी के दरबार में भव्य भंडारे का प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल , राजीव अग्रवाल , मनोज अरोड़ा , मनीष शर्मा , राजेंद्र कश्यप , दशरथ मराठा , वैभव पाटील , विजय पाटिल , मनोज रस्तोगी , शिवम रस्तोगी , गोपाल रस्तोगी , अनु रस्तोगी , अमन अग्रवाल , निखिलेश मिश्रा, मनी शर्मा आदि का मौजूद रहे।