ग्रामीण को सांप ने काटा हालत गम्भीर , जिला अस्पताल में कराया भर्ती

खेत में काम करते समय सांप ने पैर में काट लिया

बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र गांव कादरगंज निवासी ग्रामीण को खेत में काम करते समय सांप ने पैर में काट लिया हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उसके भाई ने बताया गांव से कुछ दूरी पर खेत में राम सिंह 22 वर्षीय पुत्र लालाराम खेत मे धान काट रहा था उसी दौरान सांप ने राम सिंह के पैर में काट लिया राम सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने भर्ती कर लिया राम सिंह का उपचार चल रहा है हालत गंभीर बनी हुई है।