जरूरतमंद की सेवा करना ही सच्ची समाज सेवा – बंटी ठाकुर

" एक गुंज कपड़ा बैंक "के माध्यम से 8000 परिवारों को किया कपड़े का वितरण !

बरेली । एक गुंज सेवा समिति बरेली उत्तर प्रदेश ने जरूरतमंद लोगों को कपड़ा, खाने की वस्तुओं का वितरण किया समिति के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा समाज सेवा के क्षेत्र में मन में जज्बा और कार्य करने की ललक होनी चाहिए तो निश्चय ही जरूरतमंद की लोगों की मदद की जा सकती है इसलिए एक गुंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश इस कार्य करने को वचनबद्ध है और लगातार “एक गुंज कपड़ा बैंक” के माध्यम से लगातार कपड़ा वितरण कर जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है समिति की प्रदेश कोषाध्यक्ष रश्मि जोशी ने कहा जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और हम निरंतर इस कार्य को कर रहे हैं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरमा श्रीवास्तव और प्रदेश मंत्री अंजू ने कहा अगर कार्य जरूर लोगों के लिए किया जाए और मन में कार्य करने का संकल्प हो तो निश्चय ही सफलता मिलती है समिति द्वारा लगातार यह कार्य किया जा रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा समिति द्वारा समय-समय पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाता है प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव जरूरतमंद लोगों को कपड़ा और जरूरत ‌‌ का ‌सामान वितरण कर मन को एक खुशी महसूस होती है समिति द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के भी बारे में जानकारी दी जाती है जिससे जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सके और आगे भी निरंतर यह अभियान जारी रहेगा कपड़ा वितरण विकास भवन वाले रोड पर किया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरमा श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष रश्मि जोशी, प्रदेश मंत्री अंजू, प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, पारस सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।