तीन माह से नगर निगम के डोर टू डोर कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन , किया हंगामा कामकाज ठप

नगर निगम गेट के पास खड़े होकर हंगामा किया

बरेली। नगर निगम डोर टू डोर कर्मचारी पहले ठेकेदार के द्वारा काम करते थे ठेकेदार द्वारा मानदेय मिलता था ठेकेदार ने कर्मचारियों का मानदेय नही दिया घोटाला के चलते उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया उसके बाद से नगर आयुक्त ने कहा सभी कर्मचारियो का मानदेय हमारे द्वारा नगर निगम से मिलेगा शहर से जितना रुपए का कलेक्शन होगा नगर निगम में जमा करेंगे सभी कर्मचारी कलेक्शन का रुपया नगर निगम में जमा करते हैं। कर्मचारियों को मानदेय नही मिला तो डोर टू डोर कर्मचारियों ने नगर निगम में हंगामा करना शुरू कर दिया मानदेय की मांग करने लगे।

नगर निगम गेट के पास खड़े होकर हंगामा किया

कंपनी के ब्लैकलिस्ट होने के बाद से निगम ने सफाई कर्मचारियों को अपने अंडर में रख लिया था। सफाईकर्मी लगातार कंपनी के ठेकेदार से वेतन की मांग कर रहे थे। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। बरेली कॉलेज गेट के पास वाहन खड़े कर कामकाज ठप कर दिया। यहां से पैदल वह नगर निगम पहुंचे और तीन माह के वेतन दिलाने की मांग पर अड़ गए। अतुल चौधरी ने बताया कि उनसे निगम अधिकारियों ने कहा है कि दो माह का कलेक्शन होगा और एक माह का वेतन मिलेगा।

तीन माह से नगर निगम के डोर टू डोर कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन , किया हंगामा कामकाज ठप
तीन माह से नगर निगम के डोर टू डोर कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन , किया हंगामा कामकाज ठप

सुपरवाइजर रोज उपस्थिति ले रहे है, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि वह अपने परिवार में बीमारी का इलाज तक नहीं करा पा रहे है। दिवाली का त्योहार सिर पर है। वेतन नहीं मिला तो वह कर्ज लेने को मजबूर हो जाएंगे। कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने अगस्त में काम शुरू किया। ठेकेदार के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने उनसे कहा कि वह वेतन देंगे। उन्होंने बताया कि वेतन न मिलने के कारण घर का किराया नहीं दे पा रहे है। कुछ दिन पहले बेटी का जन्म हुआ है। रुपये की ज्यादा जरूरत है।

घरों से नहीं उठा कूड़ा, लोग होंगे परेशान

कर्मचारियों के कामकाज ठप करने पर शहर के वासी परेशान हो गए। वहीं शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर भी नहीं उठे जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह का कहना है सभी कर्मचारियों को मानदेय दिया जाएगा दीपावली आने में अभी समय है आज 2 तारीख हुई है जल्दी सभी का मानदेय दिया जायेगा इन कर्मचारियों का एक माह का मानदेय बनता है इनको जरूर दिया जाएगा।