दशहरा पर सनातन धर्मियों ने किया शस्त्रों का पूजन

दशहरा पर प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को दशानन की कैद से मुक्ति दिलाई थी।

बरेली। कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दशहरा का पर्व हर्षो उल्लास के साथ घर-घर में मनाया गया। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले ग्रामीणों ने अपने घर पर विधि विधान से पूजन कर शस्त्रों की पूजा की। आंवला कस्बे के अलावा अलीगंज, गैनी, मनोना, रामनगर सहित अन्य स्थानों पर शास्त्रों का पूजन किया गया। मान्यता है दशहरा पर प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को दशानन की कैद से मुक्ति दिलाई थी। प्रभु श्रीराम ने युद्ध पर जाने से पहले हथियारों का पूजन किया था। मां दुर्गा ने भी महिषासुर नाम के राक्षस का वध इस दिन कर बुराई का अंत किया था। इसके बाद उनके हथियारों का पूजन देवताओं ने किया था।