धूमधाम से निकली वाला में राम बारात

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भगवान राम की आरती उतारकर, तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया

बरेली। आवला में भगवान राम की बारात धूमधाम से निकली, गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करते हुए दोनों समुदाय के लोगों ने जगह-जगह राम बारात में शामिल लोगों का कस्बे के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार इस्तकबाल किया। इसमें शामिल विभिन्न स्वरूपों में सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र राही रही। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भगवान राम की आरती उतारकर, तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया उसके बाद श्रीराम बारात का शुभारम्भ हुआ।
राम बारात की शुरुआत रामलीला धर्मशाला से प्रारंभ होकर प्रमुख पुरैना , किला ,गंज त्रिपोलिया ,भूमि विकास बैंक ,चौराहा स्टेट बैंक चौराहा, पक्का कटरा, भुर्जी टोला ,रामलीला गेट ,कच्चा कटरा शिव मंदिर, से होते हुए निर्धारित स्थान पर संपन्न हुई। भूमि विकास चौराहे पर भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सैयद अकबर अली ने अपनी टीम के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने गंगा जमुना तहजीब की मिसाल कायम करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट राम बारात में शिरकत कर रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। राम बारात में नंदकिशोर मौर्य , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, रामनिवास मौर्य, राजीव कुमार मौर्य ,गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अमित कुशवाहा ,नंदकिशोर मौर्य ,अंकुर मिश्रा, योगेश सिंह, पराग गुप्ता ,अजय कुमार मौर्य ,राजीव कुमार मौर्य ,संजय अग्रवाल उर्फ बॉबी भैया, रामवीर प्रजापति ,सुनील गुप्ता, सचिन गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, रामदीन सागर, रोहित सिंह ,सूरजभान गुप्ता, प्रदीप सिंह, सुनील श्रीवास्तव ,वरुण अग्रवाल, राधेश्याम मौर्य, जितेंद्र चंद्र ,गुड्डू सिंह फौजी, महावीर सिंह यादव, आदि लोग साथ रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल सतीश कुमार अपनी टीम के साथ शुरू से अंत तक मौजूद रहे।