पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया

चित्र पर माला अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

बरेली । एमपी पब्लिक स्कूल शांति विहार बरेली में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया आज एमपी पब्लिक स्कूल में स्कूल की प्रधानाचार्य कुमारी मंजू शर्मा एवं उनके स्टाफ ने चाचा नेहरू का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया मनाया सबसे पहले उनके चित्र पर माला अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की स्कूल प्रबंधक सर्वेश पाठक ने बाल दिवस के उपलक्ष में उपस्थित छात्राओं को एवं स्टाफ को बधाई दी मिष्ठान वितरण हुआ।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया
पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया

स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू शर्मा ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे अपना जन्मदिन बाल दिवस के रूप में समर्पित किया हर वर्ष 14 नवंबर को उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा कई मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया इस अवसर पर कुमारी रेनू सागर , खुशबू पाल , रीना मिश्रा, ज्योति कश्यप , नीतू , शांति देवी, छवि मिश्रा, सरोज देवी ,संगीता, राजीव सक्सेना आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का सहयोग किया कार्यक्रम का संचालन स्कूल की टीचर कुमारी नीतू ने किया।