पीरो मुर्शिद हज़रत शाह मुहम्मद सकलैन मियां हुज़ूर के सेम (तीजा) का एहतिमाम 24 अक्तूबर को

11 बजे दोपहर 2 बजे नमाज़े ज़ुहर तक महफिले ईसाले सवाब व फातिहा ख्वानी का इनिकाद किया जाएगा।

बरेली। जांनशीने मियां हुज़ूर अल्हाज अश्शाह मुहम्मद गाज़ी सकलैनी उल क़ादरी के हुक्म पर ये जानकारी दी जाती है कि दीने इस्लाम की अज़ीम रूहानी शख्सियत, आरिफ़ बिल्लाह, जामय शरीयत ओ तरीक़त, जां नशीने ओ खलीफा ए हज़रत शाह शराफ़त, आक़ाई मौलाई व मुर्शिदी हज़रत शाह मुहम्मद सकलैन मियां हुज़ूर रहमतुल्लाह तआला अलैहि की सोयम यानी तीजा कल दिनांक 24 अक्तूबर बरोज़ मंगलवार सुबह बाद नमाज़ फज्र होगा।
इसके बाद 11 बजे दोपहर 2 बजे नमाज़े ज़ुहर तक महफिले ईसाले सवाब व फातिहा ख्वानी का इनिकाद किया जाएगा।
सोयम (तीजे) में काफ़ी तादाद में मुरीदीन, उल्मा ए किराम शिरकत करेंगे।
किब्ला मियां हुज़ूर के लाखों मुरीदीन ने पूरे मुल्क में सोयम व इसाले सवाब का एहतमाम किया है।