प्रियंका के परिजनों ने डीएम से अस्पताल पर कार्रवाई करने की मांग की

अस्पताल में कार्य करने वाले स्टाफ योग्यता की जांच कराई जाए।

बरेली। कैन्ट क्षेत्र के गांव चनहेटी निवासी अंकुर पुत्र चंद्रसेन ने अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए  जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।
मृतका प्रियंका साहू के परिजनों ने बताया 4 अक्टूबर को प्रियंका के लिए बदायूं रोड मेधांश अस्पताल में भर्ती कराया 6 अक्टूबर को प्रियंका ने बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टर ने बच्चों को म्रत बताया परंतु प्रियंका की हालत खराब बताकर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया प्रियंका की हालत सुधार के बाद 8 अक्टूबर को प्रियंका को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टर कहना था प्रियंका स्वस्थ है 11 अक्टूबर को प्रियंका की छुट्टी कर देंगे ,10 अक्टूबर को प्रियंका की संदिग्ध हालत में मौत हो गई तो इसका विरोध किया प्रबंधन ने प्रियंका के परिजनों के साथ मारपीट की और कहा कि जो करना है कर लेना । मृतका के पति अंकुर साहू ने मांग की है अस्पताल में काम करने वाले कंपाउंडर बिना किसी डिग्री के उपचार करते हैं अस्पताल में कार्य करने वाले स्टाफ योग्यता की जांच कराई जाए। अस्पताल में बरेली विकास प्राधिकरण से मानचित्र पास नहीं इसकी जांच कराई जाए। रिपोर्ट दर्ज कर अस्पताल पर कार्रवाई करने की मांग की है।