बरेली। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सतिंदर सिंह घुम्मन के नेतृत्व में अपर मंडल आयुक्त को 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया, मांग की मंडल में बाढ़ के कारण जिन किसानों के खेतों में रेत चढ़ चुका है किसानों के बिना शर्त रेत बेचने की इजाजत दी जाए नवीन उप मंडी स्थल बंडा में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे चालू कराया जाए धान की खरीद 1 अक्टूबर से हर हाल में शुरू की जाए बरेली मंडल की खेती कर्ज में उतनी ही कीमत की जमीन रहन की जाए जितनी रकम का किसानों को लोन दिया जा रहा है यानी कुछ कर्ज के बदले सारी जमीन रहन की जाए। बजाज चीनी मिल मकसूदपुर में गन्ना पेमेंट समय से करवाई जाए वह किसानों को समय से पैसा दिया जाए ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज में गन्ना पेमेंट अभी तक कई किसानों को नहीं उपलब्ध करा पाए इसलिए समय से किसानों को पेमेंट कराया जाए अन्यथा किसान यूनियन आंदोलन के लिए मजबूर होगा पूरे मंडल में समय से धान क्रय केंद्र लगाकर किसानों का धान खरीद केंद्र खोले जाए और बिचोलियो से दूर रखा जाए । बरेली मंडल में समय से गेहूं की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए बरेली मंडल के सभी किसानों को प्रणाली का मुआवजा दिया जाए अन्यथा किसान आग लगाने को मजबूर होगा बरेली मंडी में आवारा पशुओं का आतंक है कि किसान लगातार परेशान है इसलिए तत्काल आवारा पशुओं को पड़कर गौशाला में बंद किया जाए बरेली मंडल के जिला शाहजहांपुर पीलीभीत बरेली बदायूं जो की मिनी पंजाब के क्षेत्र में आते हैं इन जिलों के सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल में पंजाबी भाषा को एक सब्जेक्ट के तौर पर सम्मलित किया जाए बरेली मंडल के किसानों का कर्ज माफ किया जाए जिन किसानों की आरसी काटी गई है तत्काल रोक लगाई जाए सरकार द्वारा किसानों के ट्यूबवेल का बिल सरकार द्वारा माफ किया जाए उसके बावजूद किसानों को ट्यूबवेल का बिल लगाया गया है इसकी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए भारतीय किसान यूनियन मांग की है कि यदि उनकी मांगों विचार नहीं किया गया तो समय रहते आंदोलन को बाध्य होंगे।