भारत सेवक समाज ने मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चौकी चौराहा स्थित मूर्ति का माल्यार्पण किया गया

बरेली । भारत सेवक समाज बरेली के तत्वाधान में भारत सेवक समाज के संस्थापक एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस (सद्भावना दिवस) के रूप में मनाया गया।

भारत सेवक समाज ने मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस
भारत सेवक समाज ने मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस

सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चौकी चौराहा स्थित मूर्ति का माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत चौकी चौराहा पर ही स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति का माल्यार्पण किया गया वह उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें नेहरू जी द्वारा देश में लाई गई पंचवर्षीय योजना , रेलवे, सड़क, जहाजरानी , सेना, वायु सेना में किए गए कार्यों को सराहा गया देश में बच्चों और महिलाओं के लिए नए- नए कार्यक्रम तैयार करने को भी चलाया गया इसके उपरांत भारत सेवक समाज के कार्यकर्ताओं ने राम गंगा स्थित कुष्ठ आश्रम पर जाकर फलों का वितरण किया कार्यक्रम में प्रदेश भारत सेवक समाज के महामंत्री अजय शुक्ला ने भी भाग लिया अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध जौहरी एडवोकेट ने की , कृष्ण स्वरूप सक्सेना जिला चेयरमैन ,सुरेश यादव महानगर अध्यक्ष , प्रेम शंकर गंगवार अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ रवि शर्मा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कासिम अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ , प्रवीण शर्मा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र रायजादा मंडल उपाध्यक्ष ,अनुज सक्सेना जिला मंत्री के अतिरिक्त बहुत से कार्यकर्ताओं ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।