मणिपुर में प्रदर्शनकारियों फूंका BJP ऑफिस, डिप्टी कलेक्टर के घर पर हमला; जलाईं कारें

सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर किया पैलेट गन का इस्तेमाल

इंफाल: जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स के शव की तस्वीरें सामने आने के बाद मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क गई है। बुधवार को राजधानी इंफाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई। इन प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में छात्र शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों ने थाउबल जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आग लगा दी। इंफाल में बीजेपी अध्यक्ष के घर पर हमला किया और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुलता भी जलाया। इंफाल वेस्ट जिले में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कलेक्टर के घर में आगजनी का प्रयास किया। उन्होंने घर के कैंपस में खड़ी दो कारों में आग लगी दी और घर की खिड़कियों के कांच तोड़ डाले।

राज्‍य में एक महीने के लिए बढ़ाया गया AFSPA

इसके अलावा इंफाल में प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले, पैलेट गन चलाई और नकली बम फेंके। इंफाल के सिंग जामेई इलाके के 20 साल के एस उत्तम नाम के छात्र के सिर में कई छर्रे घुसने से उसकी हालत गंभीर है। वहीं, बुधवार को राज्य में AFSPA को फिर से छह महीने यानी 1 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मैतेई बहुल 19 थानों को इससे अलग रखा गया है।