मध्‍यप्रदेश भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ, CM शिवराज बोले- भारत को भगवान का वरदान हैं PM मोदी

MP प्रदेशाध्यक्ष के साथ ओपन जीप में जंबूरी मैदान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (25 सितंबर) को भोपाल दौरे पर हैं। जंबूरी मैदान में वह भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित कर रहे हैं। 2013 से बीजेपी हर पांच साल में जंबूरी मैदान पर कार्यकर्ता महाकुंभ कर रही है। पीएम मोदी तीसरी बार इसके मुख्य वक्ता हैं। भाजपा का दावा है कि महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

मध्‍यप्रदेश भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ, CM शिवराज बोले- भारत को भगवान का वरदान हैं PM मोदी

वहीं, कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी भारत को भगवान का वरदान हैं। प्रधानमंत्री के हाथ हम भव्य और दिव्य भारत का सपना साकार होते हुए देखेंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। यह कलंक हमने मिटा दिया। डबल इंजन की सरकार ने मध्‍यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया है।

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष ने कहा- आज मध्‍यप्रदेश गौरवांवित है

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 19 महीने के लिए कांग्रेस आई। कमलनाथ ने PM आवास के मकान लौटाकर गरीबों के मकान नहीं बनने दिए। प्रधानमंत्री जल-जीवन मिशन भी शुरू नहीं किया। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश गौरवांवित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास और गरीबों के हित में काम हुए हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का छह महीने में यह सातवां दौरा है। वे 14 सितंबर को सागर के बीना आए थे और यहां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी थी। अगले महीने पांच अक्टूबर को भी प्रधानमंत्री का जबलपुर में दौरा प्रस्तावित है।