11th Nov Header

मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फतेहगंज पश्चिमी में एक युवक ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में एक युवक ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शनिवार लगभग दोपहर 2 बजे के लगभग दुर्गा प्रसाद गंगवार पुत्र काशी राम गंगवार, उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मंढ़ौली ने अपने ही खेतों में जाकर पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक कर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों में चर्चा है। की मृतक दुर्गा प्रसाद गंगवार काफी दिनों से मानसिक रूप से किसी तनाव में था। दुर्गाप्रसाद गंगवार की पत्नी मुन्नी देवी, और उसके दो बच्चे सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।