मीरगंज सभागार में हुई भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक

जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी

बरेली । मीरगंज ब्लॉक सभागार मीरगंज में आज भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ व्रज क्षेत्र के प्रदेश संयोजक डॉक्टर उत्तम ओझा का ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, जिला संयोजक राजेश गंगवार आदि लोगों ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया।
मीरगंज ब्लॉक सभागार बैठक में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के प्रदेश संयोजन डॉक्टर उत्तम ओझा ने सबसे पहले भाजपा सरकार द्वारा दिव्यांग लोगों के लिए चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2023 रविवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ विधानसभा के ठीक सामने होने वाले संगठन सम्मेलन के बारे में जानकारी दी और उस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आवाहन किया। इस मौके पर मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, जिला संयोजक राजेश गंगवार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे और अपना वूथ मजबूत रखें। और कहा कि जिन बच्चों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है वह जल्दी से जल्दी अपने वोट बनवा ले।और जिन लोगों के वोट में कुछ गलती हो तो उसका संशोधन जल्द से जल्द करवा ले। जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से मतदान करके भाजपा की सरकार बन सके। और कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग जनों के हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।‌ इस मौके पर बैठक में मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, भारत विकास परिषद रोहिलखंड पूर्वी प्रांत के प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता हरीश गंगवार, डॉ मुदित सिंह, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, भाजपा जिला संयोजक राजेश गंगवार, सयोंजक महेंद्र पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह फौजी, ग्राम प्रधान यशवंत चौधरी, गुड्डु, नरेंद्र, पंकज गंगवार आदि सम्मानित, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे।