रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलवाई

भ्रष्टाचार को जड़ मूल से समाप्त करना ही उनका उद्देश्य है

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा देश की आर्थिक राजनीतिक एवं सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार एक अवरोध है।

रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलवाई
रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलवाई

उन्होंने कहा और सुरक्षात्मक रूप से संपन्न भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक नागरिक को सदैव सतर्क रहना चाहिए एवं ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्च मानकों का पालन करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करना चाहिये । वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान मंडल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।