विजयदशमी पर्व का आयोजन न्याय की अन्याय पर सदाचार की दुराचार पर असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक

बच्चों ने श्रीराम की स्तुति प्रस्तुत की

बरेली। विजयदशमी का पर्व पदमावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल ममता सक्सेना और कोऑर्डिनेटर शिवानी सूरी ने श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया, बच्चों ने श्रीराम की स्तुति प्रस्तुत की। इस अवसर पर किंडरगार्डन से कक्षा 2 तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न, सीता विश्वामित्र, रावण, मेघनाद, हनुमान, औरअंगद, शबरी आदि पात्रों के रूप में सुसज्जित बच्चों ने बहुत ही सुंदरता के साथ रामचरित मानस के पात्रों के चरित्र को जीवंत कर दिया साथ ही कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने रामचरित मानस की चौपाइयों का मनमोहक गान प्रस्तुत किया l

विजयदशमी पर्व का आयोजन न्याय की अन्याय पर सदाचार की दुराचार पर असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक
विजयदशमी पर्व का आयोजन न्याय की अन्याय पर सदाचार की दुराचार पर असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक

प्रिंसिपल ममता सक्सेना व कोऑर्डिनेटर शिवानी सूरी ने बच्चों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई देते हुए कहा कि हर्षोल्लास और विजय का पर्व दशहरा भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा पर्व दस प्रकार के पापों – काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा, और चोरी का परित्याग करने की सद्प्रेरणा प्रदान करता है। तत्पश्चात् स्कूल के समस्त स्टाफ व बच्चों ने मिलकर रावण दहन कर जय श्री राम के नारे लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया l