वृंदावन लाल को शमशान भूमि पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी

स्वर्गीय वृंदावन लाल नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य के बड़े भाई थे

बरेली। आपातकाल में संघर्ष के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य रहे वृंदावन लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। नवाबगंज निवासी वृंदावन लाल पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनका निधन हो गया।

वृंदावन लाल को शमशान भूमि पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी
वृंदावन लाल को शमशान भूमि पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी

शमशान भूमि पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम विदाई दी गई। स्वर्गीय वृंदावन लाल नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य के बड़े भाई थे। उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष कुमार गंगवार भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल लोकतंत्र सेनानी सुमंत महेश्वरी बाबूराम गंगवार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लेखराज गंगवार मुक्ता प्रसाद अशर्फीलाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।