संजीव कुमार सक्सेना को बनाया गया समाजवादी पार्टी की प्रदेश करायकर्णी में विशेष आमंत्रित सदस्य

149 बिस्वा विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी भी नामित किया गया

बरेली। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता हैदर अली ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बरेली आकाश पुरम निवासी संजीव कुमार सक्सेना को समाजवादी पार्टी की प्रदेश करायकर्णी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। साथ ही संजीव कुमार सक्सेना को सीतापुर की 149 बिस्वा विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी भी नामित किया गया है, उनके इस मनोनयन पर पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई, उनको बधाई देने वालो में विधायक अताउर रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम, , पूर्व जिला अध्यक्ष वीर पाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, महिपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी, संजीव यादव ,प्रमोद बिष्ट, हैदर अली, सैयद फरहान, मोहित भारद्वाज आदि प्रमुख थे।