सडक हादसे में दो भाईयों की मौत,परिवार में मचा कोहराम

इंसपेक्टर आंवला सतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत बताई गयी है

बरेली।आंवला के गांव भीमपुर गौंटिया निवासी 22 वर्षीय कुंवरपाल अपने 20 वर्षीर चचेरे भाई रामानंद  के साथ बाइक से कुंवरगांव बदायूं के गांव गंज में अपनी बहिन के घर गये थे। रात्रि करीब 9 बजे घर वापस लौटते समय आंवला बदायूं रोड के धर्मपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनो भाई गम्भीर घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आंवला भेजा। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंसपेक्टर आंवला सतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत बताई गयी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।