11th Nov Header

अतिक्रमण हटवाकर नगर निगम की टीम ने अधिवक्ता की शिकायत का किया निस्तारण

अधिवक्ता प्रमोद भटनागर ने मंदिर के आसपास अतिक्रमण करने की शिकायत नगर निगम में की थी ।उन्होंने बताया था अतिक्रमण से श्रद्धालुओं व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बरेली। अधिवक्ता की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने राजेंद्र नगर में बांके बिहारी मंदिर के सामने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया ।अधिवक्ता प्रमोद भटनागर ने मंदिर के आसपास अतिक्रमण करने की शिकायत नगर निगम में की थी । उन्होंने बताया था अतिक्रमण से श्रद्धालुओं व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।