अनुसूचित जाति सम्मेलन कराएगी बीजेपी, जानिए क्या है रणनीति

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता को साधने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब भाजपा उत्तर प्रदेश क्षेत्रवार अनुसूचित जातियों को जोड़ने का अभियान चलाने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी अक्टूबर माह में अनुसूचित जाति सम्मेलन करवाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीटें आरक्षित हैं। लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें हासिल करने के लिए अनुसूचित जाति के 50 फिसदी वोट जरुरी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा अपने मिशन को कामयाब बनाने में जुटी हुई है। भाजपा अनुसूचित जातियों के बीच अपने जनाधार को बढ़ाने की कवायद में जुटी हुई है। अवध, काशी, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड, गोरखपुर और पश्चिम क्षेत्र में भाजपा का अनूसूचित जाति सम्मेलन होगा। सम्मेलन मेँ एक लाख अनुसूचित वर्ग के लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।