मिर्जापुर: देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा के पास सोमवार के तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक कार कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई. हादसा में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर लोग रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक, सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं, सौरभ (29), वरद (20), वेदांत (18) उज्जैन निवासी, अमित (21) शहडोल निवासी अभिषेक (22) सभी एक कार से 27 दिसम्बर को अयोध्या दर्शन करने निकले थे. अयोध्या दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ दर्शन कर मध्य प्रदेश वापस लौट रहे थे. इस दौरान यह हादसा हुआ. हादसे में कार चालक वरद की मौके पर ही मौत हो गई, जब्कि चार घायल हो गए.वहीं, देहात कोतवाली थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं एक कार जो काशी विश्वनाथ दर्शन कर मध्य प्रदेश घर वापस लौट रहे थे डिवाइडर से टकरा गई है. जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि चार घायल है. शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.