आंवला तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समस्या समाधान दिवस में 37 शिकायतों में से दो हुआ समाधान

राजस्व की 15, पुलिस की 10, विकास की 05 और समाज कल्याण की 02 तथा 05 अन्य शिकायतें दर्ज की गई

बरेली। आंवला तहसील सभागार में माह के तीसरे शनिवार को उपजिला अधिकारी गोविंद मौर्य की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इसमें राजस्व की 15, पुलिस की 10, विकास की 05 और समाज कल्याण की 02 तथा 05 अन्य शिकायतें दर्ज की गई । दो फरियादियों को राहत देते हुए उनकी राजस्व संबंधी समस्या का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया।शेषि शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा के अंतर्गत वादी को संतुष्ट करने के साथ ही निस्तारण करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को दिया। संपूर्ण समस्या समाधान दिवस में तहसीलदार अर्चि गुप्ता, नायब तहसीलदार राजकुमार सिन्हा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।