मेरठ: चुनावी मोड पर चल रही भाजपा के पश्चिमी यूपी के जिला और महानगर अध्यक्ष बुधवार को मेरठ में जुटेंगे। यहां चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहेंगे। कार्यशाला को क्षेत्रीय प्रभारी रामप्रताप सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर संबोधित करेंगे।
सहारनपुर में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शक्ति केंद्र संयोजकों का बड़ा सम्मेलन करेगी। 20 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन महज संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चुनावी जमीन को परखने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा का चुनावी शंखनाद भी माना जा रहा है।