लखनऊ: एयर क्वालिटी (2025-26) में सुधार के लिए किए गए प्रयासों के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला शहर चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया गया। महापौर ने दिल्ली पहुंचकर यह पुरस्कार ग्रहण किया।