1st Nov Ad

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का यू-टर्न संभव, कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर तक गिरी; शीतलहर का अलर्ट

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में रविवार को भी कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप रहा। घने कोहरे की वजह से आगरा, अलीगढ़ और बाराबंकी में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं बहराइच में 50 मीटर, कानपुर में 70 मीटर और श्रावस्ती, अयोध्या व अमेठी में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से हवा का रुख पूर्वा होने से पारे में हल्की बढ़त के साथ कोहरे में थोड़ी कमी आएगी और माैसम थोड़ा सुधरेगा।रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण ठंड और कोहरे की घनी चादर की वजह से यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार को तराई व पश्चिम के कई जिलों में दिन में सूरज कोहरे की ओट में छिपा रहा।माैसम विभाग ने सोमवार केलिए प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली और अमेठी जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 39 जिलों में पारे में भारी गिरावट के साथ शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त आएगी। । साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।
इन जिलों में है अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली और अमेठी
इन जिलों में दिन के पारे में बड़ी गिरावटमिर्जापुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, फरुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, एटा, औरैया, जालौन, हमीरपुर व आसपास इलाकों में।