1st Nov Ad

कल से शुरू होगा प्रदेश विधानमंडल सत्र, वंदे मातरम पर विशेष चर्चा संभव

लखनऊ:विधानमंडल के शुक्रवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के संबंध में बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई है। सरकार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सदन में विशेष चर्चा करा सकती है। हालांकि, इस पर फैसला कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोपहर 12:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें महाना सभी दलों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील करेंगे। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विधानमंडल दल की बैठक 21 दिसंबर को शाम छह बजे से लोकभवन के ऑडिटोरियम में होगी।इसमें सीएम, दोनों डिप्टी सीएम, सभी मंत्री, विधायक व विधान परिषद सदस्य शामिल होंगे। सरकार के सहयोगी दलों सुभासपा, रालोद, निषाद पार्टी और अद (एस) के मंत्री व विधायक भी इस बैठक में बुलाए जाएंगे।