कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू की जयंती मनाई

नेहरू जी के बताये गए रास्ते पर आजीवन चलने के लिए प्रण लिया

बरेली। चाचा नेहरू की जयंती कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर बड़े धूमधाम एवं हर्सोउल्लास के साथ मनाई । इस मौके पर सभी कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू के फोटो पर एक एक करके पुष्प अर्पित किए और नेहरू जी के बताये गए रास्ते पर आजीवन चलने के लिए प्रण लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष असफाक सकलैनी ने कहा कि भारत को प्रगतिशील बनाने का काम देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू ने किया। जिस देश में सुई बाहर से बनकर आती थी आज उस देश में हेलीकॉप्टर तक बनाये जा रहे है। यह सब नेहरू जी दूरदर्शी सोच के चलते हुआ है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के मुख्य शिल्पी है। उनके ही सोच की झलक आज के भारत मे दिखती है। नेहरू जयंती के मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दादा, प्रवक्ता केबी त्रिपाठी ,पण्डित राज शर्मा,उपाध्यक्ष प्रशासन जुनेद हसन, छोटे लाल गंगवार , उल्फत सिंह, पाकीजा खान, सुरेश वाल्मीकि, दानिस,अनुज राठौर आदि आदि मौजूद रहे।