कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 25 सितंबर पहुचेंगे बरेली

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का प्रथम बरेली आगमन और राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम बरेली आ रहे हैं

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के निवास पर हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया 25 सितंबर को नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का प्रथम बरेली आगमन और राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम बरेली आ रहे हैं उनके स्वागत में कोई कमी ना रह जाए इसलिए उन्होंने अपने महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बरेली आगमन हम सभी कांग्रेसियों को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा, आज जनता कांग्रेस शासन काल को याद कर रही है आम जन महंगाई से त्रस्त है, इस महंगाई से अगर कोई छुटकारा दिलवा सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है, सन 2024 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण होगा इसमें हमारे ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस सांसद जीत हासिल करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं एआईसीसी सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा हमारे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत बरेली में जोरदार ढंग से होगा, हमें पूर्ण आशा है कि उनके नेतृत्व ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के सांसद 2024 में लोकसभा चुनाव जीतेंगे संगठन को मजबूती मिलेगी।
बैठक में प्रदेश सचिव असलम चौधरी, महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी , पार्षद मैहसर खान ,, वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश वाल्मीकि, अनिल देव शर्मा, महासचिव सुरेंद्र सोनकर, महानगर जनरल सेक्रेटरी डॉ सर्वत हुसैन हाशमी, महासचिव फिरोज खान, महासचिव मसूद अली पीरजादा, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक हसनैन अंसारी, महानगर अध्यक्ष आफताब आलम, पिछड़ा विभाग के जिला अध्यक्ष मुस्ताक अहमद मुजम्मिल हुसैन , पप्पू सागर, अशोक बौद्ध सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।