कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रेमप्रकाश ने कांग्रेसियों का किया जनअभिनंदन स्वागत

आने वाला कल कांग्रेस का होगा : प्रेमप्रकाश

बरेली। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने सभी कांग्रेसियों का जनअभिनंदन कार्यक्रम स्वागत किया
स्वागत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा आने वाला कल कांग्रेस का होगा हमें कांग्रेस को मजबूत करना होगा और जो लोग कांग्रेस से रूठ गए हैं उनके घर वापसी के लिए प्रयास करना होगा, भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे, हमारी प्राथमिकता होगी, सभी कांग्रेसियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले, लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए हमें अभी से प्रयास करना होगा, हमारे माननीय राहुल गांधी जी देश भर में भ्रमण करके जनता के दुख दर्द को समझ रहे हैं, इसलिए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम उनके इरादों को सफल बनाएं ,पद कोई भी बड़ा छोटा नहीं होता हमें सभी का सम्मान करना होगा और कांग्रेस को मजबूत करना होगा।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रेमप्रकाश ने कांग्रेसियों का किया जनअभिनंदन स्वागत
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रेमप्रकाश ने कांग्रेसियों का किया जनअभिनंदन स्वागत

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व पीसीसी असलम चौधरी , महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी, महानगर उपाध्यक्ष महेश पंडित, प्रदेश प्रवक्ता कुलभूषण त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य चारु मल्होत्रा ,वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल देव शर्मा, सरवत हुसैन हाशमी, फिरोज खान, सुनील मनचंदा ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, हेमंत शर्मा, ताराचंद चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी इकबाल सिंह वाले, शकीरा सकलानी, हाजी सुलतान खान, हर्ष विसरिया, मोहसिन राजा, हसनैन अंसारी, टोन बक्शी, संगीता कौशल, आदि बहुत से संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वागत किया।