बरेली। बुधवार को यमद्वितीया के उपलक्ष्य में श्री चित्रगुप्त सेवा समिति द्वारा कोहड़ापीर पेट्रोल पंप स्थित श्री चित्रगुप्त चौक पर अपने अराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के प्रतीक चिन्ह कलम दवात का हवन पूजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश युवाध्यक्ष पार्षद गौरव सक्सेना ने चित्रांश बंधुओं के साथ मिलकर किया।

इस अवसर पर सभी ने पूरे ब्रह्माण्ड में पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले श्री चित्रगुप्त भगवान से समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की, गौरव सक्सेना ने बताया कि कायस्थ समाज के सभी लोग दिपावली से कलम का कार्य नही करते फिर यमद्वितीया के दिन अपने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की एवं उनके प्रतीक चिन्ह कलम दवात की पूजन के उपरांत ही कलम उठाते हैं एवं उससे कार्य करते हैं।
इस अवसर पर अनिलेश सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, प्रदीप सक्सेना, जिला महामंत्री अतुल सक्सेना, चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, युवाध्यक्ष शक्ति कुमार मंगलम, अनिल कंचन, पंकज जौहरी, अंकुर सक्सेना, रवि सक्सेना, आदित्य सक्सेना, सलिल सक्सेना, दिनेश सक्सेना, मनोज जौहरी, दीपक सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनी सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।