वाराणसी: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार सुबह काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 53 मेधावियों को 82 पदक दिए। इसके अलावा विवि और महाविद्यालयों के 63184 विद्यार्थियों को उपाधियां भी दी गईं। इस दौरान मेधावियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
कुलपति ने बताया कि 48वें दीक्षांत में देवी हैंडलूम, तेलंगाना के संस्थापक वाई श्रीधर राव को उनके समाज में किए गए बेहतर सेवा कार्य के लिए मानद डीलिट की उपाधि प्रदान की गई।
समारोह का ऑनलाइन प्रसारण विद्यापीठ की वेबसाइट से किया गया।