रामपुर : कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने शनिवार को सिकरौरा ग्राम में प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. उसके बाद मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रधानी के चुनाव को लेकर कटाक्ष किया.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने पहले ही मना कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि उन्होंने पहले ही हार मान ली है. वही पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर भी कृषि राज्य मंत्री ने दावा किया कि पांचों राज्य में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी.
स्मार्ट मीटर को लेकर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि ऐसा नहीं है मतलब जो ग्राहक हैं, जो उपभोक्ता हैं उनके सहूलियत के हिसाब से ही जो सरकार ने कर रखा है जो भी अगर वो चाहेंगे तो उनको लगेगा अगर चाहेंगे नहीं तो स्मार्ट मीटर नहीं लगेगा.
पांच राज्यों में चुनाव को लेकर बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव हैं. बहुत सारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लोग हर प्रदेश में गए हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. हेलीपैड बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छा स्टेप लिया है. आपने देखा होगा जब चुनाव चलते हैं या और कार्यक्रम होते रहते हैं जब सरकारें रहती हैं तो बड़े लीडर हेलीकॉप्टर से आते हैं. उन्होंने कहा कि एक विधानसभा में एक हेलीपैड बनना जरूरी है और उसके लिए चिन्हित होकर जगहों को बना रहे हैं.