1st Nov Ad

कैंट विधायक ने मतदान स्थल पर जाकर नवीन वोटर बनाने की अपील की

अपना वोटर लिस्ट मे नाम चैक कर परिवार के वोटर कार्ड अवश्य बनाऐ

बरेली । भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 25 , 26 नवंबर को प्रत्येक मतदान स्थल पर नवीन वोटर बनाने हेतु बीएलओ एवं पार्टी के कार्यकर्ता सभी क्षेत्रीय लोगों से अपील कर रहे हैं कि आज कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार प्राथमिक विद्यालय खुर्रम गोटिया एवं राष्ट्रीय बाल शिक्षा केंद्र रामपुर गार्डन मतदान स्थल पर जाकर क्षेत्रीय लोगों के नवीन वोटर बनबाने की अपील की एवं उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वोटर लिस्ट में पहले अपना वोट देखें फिर परिवार का उसके पश्चात अपने पास पड़ोस के जिनके वोट वोटर लिस्ट में नहीं है उनका तुरंत फॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में नाम अंकित अवश्य कराए ।इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ अरूण कश्यप अमरीश कठेरिया ब्रजेश मिश्रा गोपाल चांदना तुषार अग्रवाल धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे ।