शाहजहांपुर:शाहजहांपुर में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
मंत्री ने बेसिक, माध्यमिक, क्रीड़ा भारती, विद्या भारती, सीबीएसई, नेहरू केंद्र और युवा कल्याण विभाग की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को चिह्नित कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए। खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने मंत्री व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता का बुके देकर स्वागत किया। प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, निशांत कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी एनके सिंह आदि मौजूद रहे।

