1st Nov Ad

गरीब शक्ति दल ने डेंगू से शहीद हुए मरीजों  का मुआवजा दिलाने की मांग की

स्वास्थ्य विभाग और शासन की लापरवाही के चलते डेंगू और वायरल बुखार में शहीद हुए मरीजों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है

बरेली। गरीब शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने मनोज विकट के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया मांग की की स्वास्थ्य विभाग और शासन की लापरवाही के चलते डेंगू और वायरल बुखार में शहीद हुए मरीजों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है अतः हम मांग करते हैं कि डेंगू और वायरल फीवर में शहीद हुए मरीजो को 10 लाख का मुआवजा दिया जाए और डेंगू और वायरल फीवर में पीड़ितों को इलाज करने के लिए दो-दो लाख का मुआवजा दिया जाए ।

गरीब शक्ति दल ने डेंगू से शहीद हुए मरीजों  का मुआवजा दिलाने की मांग की
गरीब शक्ति दल ने डेंगू से शहीद हुए मरीजों  का मुआवजा दिलाने की मांग की

कहा कि बड़ी संख्या में बरेली की आबादी डेंगू और वायरल फीवर की चपेट में आ चुकी है और निजी अस्पताल मनमाने पैसे लेकर धन का दोहन कर रहे हैं और गरीब जनता जान बचाने के लिए कर्ज लेकर इलाज कराने पर मजबूर है । जल्दी इस विषय में अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो गरीब शक्ति दल अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम अकबर अब्दुल हमीद मोहम्मद रफी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।