बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहतर पुर तेजा सिंह तहसील व थाना फरीदपुर निवासी सगीर मोहम्मद आबाद मोहम्मद उर्फ आजाद मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद ने जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की।
सगीर मोहम्मद का आरोप है शमशुल हसन व फरियाद दबंग, भूमाफिया द्वारा कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है । बताया कृषि भूमि आराजी स सं0-62मि0 रकवा 0.6540 हे0 स्थित ग्राम पंचायत मेहतरपुर तेजा सिंह तहसील व थाना फरीदपुर, संक्रमणीय भूमिधर के मालि काबिज व दाखील हैं तथा खतौनी में दर्ज कास्तकार हैं हमारी उपरोक्त भूमि पर फरियाद पुत्र अकबर , शमशुल हसन पुत्र नवी हसन , निवासी ग्राम भगवंतापुर परगना, तहसील थाना फरीदपुर निवासी है इन लोगो ने जबरदस्ती दबंगई हेकड़ी व गुण्डई बल पर दिनांक 26 सितंबर 2023 को ईटें डलवाई व नीव खोदने लगे तो प्रार्थीगण उपरोक्त विपक्षीगण को रोकने की कोशिश की तो शमशुल हसन ने अबैध हथियार को मेरे ऊपर तान दिया और गाली-गलौज करने लगे और फरियाद ने चाकू तान दिया और हम अपनी जान बचाकर भागे थाना में शिकायत की पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। आज जिला अधिकारी से शिकायत कर जमीन से कब्जा हटाने की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की है ।
गांव के दबंगो ने जमीन पर कर लिया कब्जा पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
फरियाद पुत्र अकबर , शमशुल हसन पुत्र नवी हसन , निवासी ग्राम भगवंतापुर परगना, तहसील थाना फरीदपुर निवासी है
Next Post

