गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात देंगे। वह शनिवार (16 मई) को इस अंचल के पहले और प्रदेश के चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। गोरखपुर – वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ताल नदोर में यह इंटरनेशनल स्टेडियम 392.94 करोड़ रुपये की लागत से आकार लेगा।
निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 63.39 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं और स्टेडियम बनाने के लिए एलाइनमेंट, मिट्टी भराई, लेवलिंग और बड़े निर्माण उपकरणों को लगाने का काम शुरू भी हो चुका है।