गोरखपुर में सीएम योगी बोले- सबकी समस्याएं होंगी दूर, सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है

गोरखपुर:सीएम योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को फरियादियों की समस्याएं सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्हें भरोसा दिलाया की सरकार आपके साथ है, सबकी समस्यायों का निराकरण होगा। इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए की प्राथमिकता के आधार पर सभी की दिक्कतें दूर की जाएं। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी।
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में एक -एक फरियादियों के पास पहुंचे सीएम ने उनके प्रार्थना पत्र लेकर समस्याएं पूछी। सबको निराकरण का भरोसा दिलाया। ज़मीन से जुड़े मामलों में माफिया पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आपसी विवादों में दोनों पक्षो के साथ बातकर आपसी हल निकालने के निर्देश दिए।
अफसरों को सीएम ने निर्देश दिए कि पीड़ितों की समस्यायों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही न की जाए. इसमें लापरवाही पाए जाने पर जो सख्त कार्रवाई की जाएगी।