बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को लड़का आए दिन छेड़ता था। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने युवती को ट्रेन में के आगे फेक दिया जिससे युवती के दो पैर और एक हाथ कट गया। आपको बता दे युवक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के साथ दोस्ती बनाने का दवाब बना रहा था। पुलिस ने घटना के आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी बरेली में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
इस मामले को संज्ञान में लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बड़ा एक्शन लिया है, पीड़ित परिवार को 5 लाख रूपए मुआवजा व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ इंस्पेक्टर समेत तीन लोगो को सस्पेंड किया गया है, इसके अलावा कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
नाबालिग के पिता का आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को ट्रेन के आगे धकेल दिया था, जिसमें उसके दोनो पैर एक हाथ कट गया है। युवक के खिलाफ उन्होंने सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि घटना के संबंध में पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवती के पिता की तहरीर के आधार पर अपनी कार्रवाही कर रही है। युवती का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है साथ ही घटना के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया हैं। डीएम रविन्द्र कुमार ने मीडिया से कहा कि दुखद घटना है। मुख्यमंत्री जी की तरफ तुरंत 5 लाख की मदद की घोषणा की गई है। वह भी अपने स्तर से भी मदद कर रहे है। युवती को बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य हॉस्पिटल के लिए भेजा जाएगा।
12 वीं छात्रा है पीड़िता
सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की छात्रा पास के एक कॉलेज से कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार शाम छात्रा कोचिंग गई थी, उसके बाद अपने घर लौट रही थी। सीबीगंज के पास रेलवे लाइन के पास छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई। जहां छात्रा के एक हाथ और पैर कट गया, दूसरा पैर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खून से लथपथ हालत में छात्रा को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों ने धक्का देने का आरोप लगाया
छात्रा के चाचा और परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक छात्रा का पीछा करता था। कई बार छात्रा ने मना किया, लेकिन उसके बाद भी वह छेड़छाड़ करता था। उस युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया।