जम्मू-कश्मीर में मूसलधार बारिश का कहर: 23 ट्रेनें रद्द, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी जलभराव, पुलों को नुकसान व भूस्खलन के चलते सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित है. वहीं रेलवे ने इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार को कटड़ा, उधमपुर और जम्मू से आने-जाने वाली 23 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 26 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.

आगे भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रह सकता है जब तक की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है. ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सोमवार रात से हो रही यह बारिश बीते कई दशकों में सबसे तेज मानी जा रही है. कई जगहों पर नदियां उफान पर हैं, पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. बड़े पैमाने पर मिट्टी धंसने से सड़क मार्ग ठप हो गए हैं.
माता वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई
जम्मू-श्रीनगर व किश्तवाड़-डोडा नेशनल हाइवे पर यातायात रोकना पड़ा है, जबकि दर्जनों संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं. हालात को देखते हुए सुरक्षा कारणों से माता वैष्णो देवी यात्रा भी एहतियातन रोक दी गई है.
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमाचल उपाध्याय ने बताया कि चक्की नदी में आई बाढ़ व पीटीके-कंडोरी रेल खंड में भारी मिट्टी धंसने के कारण ट्रेनों का संचालन रद्द करना पड़ा है. इसके चलते ट्रेनों को रद्द करने व कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है.

शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट की गई ट्रेनें
22317 (SDAH-JAT) – 25.08.2025 को फिरोजपुर/अंबाला पर शॉर्ट टर्मिनेट, 22318 (JAT-SDAH) – 27.08.2025 से वहीं से ये ट्रेन शुरू होगी. ट्रेन नंबर 22941 (INDB-MCTM) – 25.08.2025 को फिरोजपुर/अंबाला पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. ट्रेन नंबर 22942 (MCTM-INDB) – 27.08.2025 से वहीं से शुरू होगी. ट्रेन नंबर 16031 (MAS-SVDK) – 24.08.2025 को मंडी पर शॉर्ट टर्मिनेट और ट्रेन नंबर 19416 (SVDK-SBIB) – 26.08.2025 को चक्र रक्हवाल पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया.