बिग्ग बॉस ओटीटी 2 के विनर Elvish Yadav का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बिग्ग बॉस के बाद Elvish एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो निकाल रहे है साथ ही लोगो में उनका क्रेज देखने लायक है। और अब पता चला है की Elvish Yadav जल्द ही बरेली जा रहे है। दरअसल Elvish का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो खुद बता रहे है की वो जल्द बरेली में नज़र आएंगे। बता दे की Elvish 7 नवंबर को बरेली के Ted X Invertis यूनिवर्सिटी जायेंगे। और हमेशा की तरह अपना जलवा बिखेरेंगे।
