बरेली । जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड के जूनियर विंग में आज साल के बहुप्रतीक्षित दिन पिकनिक का आयोजन कक्षा प्री नर्सरी से केजी तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। पिकनिक का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिहं रावत एवं जूनियर विगं की समन्वयक डॉक्टर विनीता सक्सेना द्वारा बच्चों की टाॅय ट्रेन की मनोरंजक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया।


विभिन्न झूलों जैसे टाॅय ट्रेन, मैरी गो राउंड, कोलम्बस, जंपिगं जैक, ट्राॅम्पोलिन आदि की व्यवस्था सुरक्षा के कड़े इंतजाम में की गई। जीआरएम जूनियर विंग का प्रांगण पिकनिक स्पॉट से भी अधिक आकर्षक लग रहा था। सुरक्षा के तहत एक फर्स्ट एड रूम और एक रिटायरिगं रूम भी बनाया गया। कक्षा में बच्चों के मनोरंजन हेतु संगीत की धुन पर थिरकने के लिए गाने भी बजाये गए और नई तकनीक के आइएफपी बोर्ड पर एनीमेटिड कार्टून सीरीज़ भी चलाई गई। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों हूलाहूप, म्यूजिकल चेयर, टग ऑफ वाॅर, पासिगं द बाॅल आदि में व्यस्त रखा गया। बच्चों ने घर से लाए हुए स्वादिष्ट व्यजंनों का लुत्फ उठाया। शिक्षा , खेल-कूद, मनोरंजन आदि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बच्चों के चहुमुखी विकास को प्राथमिकता देना जीआरएम का एकमात्र उद्देश्य है। समन्वयक डॉक्टर विनीता सक्सेना के अनुभवी और यथोचित मार्गदर्शन एवं कर्मठ शिक्षिकाओं की देखरेख में पिकनिक एक सफल एवं सराहनीय प्रयास रहा। इस पिकनिक को यादगार बनाने के लिए फोटोग्राफ्स खींचे गए एवं विडियोग्राफी भी की गई। बच्चों के प्रफुल्लित चेहरों से जीआरएम का प्रांगण सजीव हो उठा। इसी बीच बच्चों को चॉकलेट्स भी वितरित की गईं। विद्यालय प्रबधंक राजेश अग्रवाल ‘जौली’ एवं निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने पिकनिक के सफ़ल क्रियान्वयन के लिए शिक्षिकाओं व समन्वयक डॉक्टर विनीता सक्सेना के अथक प्रयास की सराहना की एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।