लखनऊ: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को देखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की घोषणा की है. यह डायवर्जन 17 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से मैच समाप्त होने तक लागू रहेगा. यातायात नियंत्रण के तहत शहीद पथ पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस ने वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए शहीद पथ का इस्तेमाल करने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है.
इन रास्तों पर रहेगा प्रमुख डायवर्जन: डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के अनुसार, इकाना स्टेडियम के आसपास और शहीद पथ से गुजरने वाले प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा ताकि दर्शकों और सामान्य यातायात को असुविधा न हो.
प्रतिबंधित रास्ता-वैकल्पिक रास्ता:
कमता शहीद पथ तिराहा (अयोध्या रोड) से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर/रायबरेली/कानपुर रोड की तरफ. कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक, लालबत्ती चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा या किसान पथ होकर.
शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर/रायबरेली/अयोध्या रोड की तरफ. बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा, करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर.
सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ चौराहा की तरफ बड़े/कमर्शियल वाहन. कबीरपुर तिराहा से किसान पथ होते हुए आवाजाही करेंगे.
अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ ट्रैफिक. अमूल तिराहे से डायवर्ट होकर लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर चढ़कर जा सकेंगे.
उतरेठिया अण्डरपास चौराहा (रायबरेली रोड) से शहीद पथ होकर अहिमामऊ/अयोध्या रोड की तरफ बड़े/कमर्शियल वाहन. मोहनलालगंज होते हुए अथवा तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा, करियप्पा चौराहा या हरीकंशगढ़ी किसान पथ होते हुए.
अहिमामऊ से प्लासियो की तरफ यातायात. अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होते हुए.
शहीद पथ पर अहिमामऊ चौराहे पर दोपहर 2 बजे से मैच समाप्ति तक यू-टर्न (U-Turn) प्रतिबंधित रहेगा. शहीद पथ का इस्तेमाल करने से बचें.
ट्रैफिक पुलिस ने अनुमान लगाया है कि मैच के कारण शहीद पथ पर शाम 1400 से 2100 वाहनों का दबाव रहने की संभावना है. कानपुर नगर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे भीड़ में फंसने से बचने के लिए शहीद पथ का इस्तेमाल न करें और डायवर्जन वाले वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें.
इकाना की पार्किंग: इकाना स्टेडियम की पार्किंग में जाने वाले बड़े/कमर्शियल वाहनों को अहिमामऊ चौराहा से होकर जाना होगा. ट्रैफिक दबाव से बचने के लिए दर्शक शहीद पथ के बजाय अर्जुनगंज या कैंट मार्ग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
मैच खत्म होने के बाद, बुधवार रात में भारी और बड़े वाहनों का नो-इंट्री का समय पुनः लागू हो जाएगा. किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है.