
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाये। मोबाइल नम्बर पर अधिकारीगण स्वयं सक्रिय रहें एवं जनप्रतिनिधियों से दूरभाष पर भी सम्पर्क में रहें, जिससे जनपद में समन्वित रूप से जनसमस्याओं का निस्तारण हो सके। प्रदेश में आईजीआरएस की प्रणाली लागू है अगर शिकायतों का निस्तारण समय पर हो तो जनपद की रैंक अच्छे स्तर पर रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि नियमित रूप से आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाये।